धनबाद | । विरसा मुंड़ा पार्क के समीप कुरमीडीह में 25 तारीख को ‘द इवेंट वेन्यू’ होटल सह मैरिज हॉल का उद्घाटन होने जा रहा है। संचालक अजिज अंसारी ने बताया कि इस क्षेत्र में अब तक एक भी मैरिज हॉल नहीं होने से लोगों को शादी, बर्थडे पार्टी के लिए दूर जाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए इस वेन्यू का निर्माण किया गया है।
अजिज अंसारी ने बताया कि यहां एक ही परिसर में किचन, बड़ा हॉल, रेस्टोरेंट, रूम और पार्किंग की पूरी सुविधा दी जा रही है। फिलहाल 8 रूम तैयार हैं, जिसमें 4 रूम पूरी तरह एसी हैं। बगल में अतिरिक्त प्लॉट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले मेहमानों को असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह और सिद्धार्थ गौतम शामिल होंगे।
स्थानीय लोगों के लिए खास संदेश देते हुए अजिज ने कहा कि यह वेन्यू खासकर अगल-बगल के गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो लोग अधिक खर्च नहीं कर पाते, उनके लिए कम बजट में भी शादी समारोह की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर बुकिंग कराने वालों को अगले दो महीने तक 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अंसारी ने धनबाद वासियों से अपील की है कि एक बार आकर नए अंदाज में बने इस मैरिज हॉल को देखें।

