कुरमीडीह में ‘द इवेंट वेन्यू’ का 25 को उद्घाटन, गरीबों के लिए कम बजट में शादी की सुविधा

धनबाद | । विरसा मुंड़ा पार्क के समीप कुरमीडीह में 25 तारीख को ‘द इवेंट वेन्यू’ होटल सह मैरिज हॉल का उद्घाटन होने जा रहा है। संचालक अजिज अंसारी ने…

धनबाद क्रिकेट संघ ने ओपन ट्रायल की घोषणा की, नवंबर में होंगे ट्रायल मैच

धनबाद | नवभूमि टाइम्स ब्यूरो। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने जिले के विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की है। संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने…

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए ओपन ट्रायल लिए जाने की घोषणा की है। संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने इसके प्रारूप के बारे में बताया कि ओपन ट्रायल के बाद ट्रायल मैच खेले जाएंगे। इसी आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य धनबाद का प्रतिनिधित्व के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की पहचान करना है। महासचिव ने बताया कि ओपन ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर चार, छह या आठ टीमों का गठन किया जाएगा। फिर इन टीमों के बीच मैच होंगे। इन मैचों के रिकार्ड के आधार पर जिला टीम चुनी जाएगी। ओपन ट्रायल एवं ट्रायल मैच नवंबर के पहले व दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये एवं ट्रायल में भागीदारी के लिए 1000 रुपये देने होंगे। अंडर-14 वर्ग के लिए एक सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसी तरह अंडर-16 में एक सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 और अंडर-19 में एक सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2011 के बीच की जन्मतिथि वाले भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अंडर 14 एवं अंडर-19 ग्रुप के लिए 23 से 30 अक्टूबर और अंडर-16 ग्रुप के लिए 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि है। रजिस्ट्रेशन शुल्क आनलाइन ही भुगतान किया जा सकेगा। महासचिव ने स्पष्ट किया कि आवश्यक प्रमाणपत्र में त्रुटि मिलने, गलत जानकारी देने पर उनका आवेदन रद कर दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के समय निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र। विद्यालय से जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र और तीन वर्षों की अंकपत्र (2023-24, 2024-25 और 2025-26)। आधार कार्ड और…