KTM और Triumph की नई बाइक्स उपलब्ध, कीमत 1.89 लाख से शुरू ।‌

धनबाद। दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के ‌ गोल बिल्डिंग के पास, हीरो प्रीमिया शोरूम के बगल में, हीराक रोड स्थित सैम मूवर्स शोरूम में KTM और Triumph की नई बाइक रेंज लॉन्च की गई है।  कंपनी ने इस बार “Built for Every Kind of Thrill” थीम के साथ चार प्रीमियम मॉडल पेश किए हैं, जो युवाओं में खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शोरूम प्रबंधन अभिनव सिंह ने बताया कि फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक ग्राहक शोरूम में आकर अपनी पसंदीदा बाइक की टेस्ट राइड ले सकते हैं और बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई रेंज में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इन बाइक्स में राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, स्लिपर क्लच, कॉर्नरिंग एबीएस और सुपरमोटो मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को न सिर्फ सुरक्षित बनाते हैं बल्कि रोमांच से भरपूर अनुभव भी देते हैं। शहर की सड़कों से लेकर लंबी दूरी की यात्रा तक, ये बाइक्स हर तरह के रास्ते के लिए उपयुक्त हैं।

        मॉडल और कीमत 

KTM Duke 160 की कीमत 1,89,797 रुपये, Duke 200 की कीमत 2,03,995 रुपये, Triumph Speed T4 की कीमत 2,08,971 रुपये और Speed 400 की कीमत 2,34,140 रुपये रखी गई है। दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष ऑफर और आसान फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है। टेस्ट राइड के लिए ग्राहक शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, मधुसूदन, अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, मधुसूदन, अशोक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *