
Posted inUncategorized
सुमित्रा होटल एंड बैंकिट हॉल का उद्घाटन धनबाद थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय ने किया धनबाद। आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर वकील दास ( झामुमो महानगर उपाध्यक्ष ) सह परिवार सुमित्रा होटल एंड बैंकिट हॉल ( स्व. माँ को समर्पण )का उद्घाटन धनबाद थाना प्रभारी मनोज पाण्डेय के हाथों संपन्न हुई । वकील दास ने कहा कि यह सुमित्रा होटल एंड बैंकिट हॉल सिर्फ शादी समारोह के लिए ही नहीं, बल्कि तिलक, मुंडन, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. यहां सामूहिक उत्सव भी आयोजित किए जा सकेंगे. इससे अल्प और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मैरिज हाउस की तुलना में किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं वाला परिसर मिल सकेगा. जिसमें कुल 6 कमरे भी हैं। महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने कहा कि इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पारिवारिक, सामाजिक और मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक और किफायती जगह उपलब्ध कराना है. मौके पर उपस्थित स्थानीय महिलाओं ने कहा कि भवन का किराया कम से कम रखे ताकि गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल सके। मौके पर उपस्थित महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान , वार्ड 21 पार्षद प्रफुल्ल मंडल , टिंकू सरकार, राजू प्रमाणिक, शोषण चौधरी संग अन्य उपस्थित थे।
