वेज-नॉनवेज के जायके के साथ बेहतर सेवा की दी शुभकामनाएं
धनबाद। शहर के भोजन प्रेमियों के लिए एक और नया विकल्प जुड़ गया है। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने रविवार को बरटांड़ में अनमोल होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर होटल संचालक एवं अतिथियों ने सांसद को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि संचालक मुकेश कुमार का बरटांड़ बस स्टैंड के समीप स्थित मुकेश होटल पहले से ही स्वादिष्ट और हाइजीनिक भोजन के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय है। अब अनमोल होटल के माध्यम से धनबादवासी सपरिवार वेज और नॉनवेज के विभिन्न लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बेहतर सेवा और सफल संचालन के लिए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
होटल संचालक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर माहौल में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनमोल होटल की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि उनके पुराने प्रतिष्ठान की तरह यहां भी उचित मूल्य पर स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस मौके पर मध्यदेशीय समाज के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता, भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह, संजय झा, नितिन भट्ट, शशि प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, बरटांड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रणजीत सिंह, संतोष चौरसिया, रवि राज, मनोज गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
