धनबाद। पॉलिटेक्निक रोड स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी के समीप E1 Electric One मल्टी ब्रांड इलेक्ट्रिक स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन संचालक रोहन गुप्ता के पिता अनिल गुप्ता और उनकी माता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संचालक रोहन गुप्ता और शांतनु गुप्ता ने बताया कि यह धनबाद का पहला ऐसा शोरूम है, जहां एक ही छत के नीचे सभी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री और सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। शोरूम में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सहित सभी लेटेस्ट मॉडल उपलब्ध हैं। ग्राहकों के लिए फाइनेंस, एक्सचेंज और आफ्टर सेल सर्विस की पूरी व्यवस्था की गई है।
संचालक ने बताया कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए विशेष ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत 3 प्रतिशत तक का फेस्टिवल ऑफर, 5000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट तथा फ्री गिफ्ट और हेलमेट दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
उन्होंने कहा कि शोरूम का उद्देश्य धनबाद वासियों को किफायती, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल वाहन उपलब्ध कराना है। इस मौके पर स्टाफ सदस्य फरहान खान, तनवीर खान, कृष्णा, मोही और मैनेजर महेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
