धनबाद। सरायढेला मेन रोड स्थित अलौकिक एम्पोरियो मॉल के प्रथम तल पर सोनू-मोनू के द्वितीय प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन रविवार को किया गया।
उद्घाटन अलौकिक ग्रुप के चेयरमैन रितेश शर्मा के पिता नथूलाल शर्मा के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक सुशील मोदी, अमित मोदी एवं सुमित मोदी उपस्थित थे।
अमित मोदी ने बताया कि यह अवसर और भी खास बन गया क्योंकि उन्हें पिता सुशील मोदी एवं माता जगदंबा मोदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रतिष्ठान 1988 में पिता सुशील मोदी की देखरेख में शुरू हुआ था, जो स्कूल यूनिफॉर्म के नाम से विश्वसनीयता के साथ संचालित हो रहा है। 28 वर्षों के बाद सोनू-मोनू के नाम से द्वितीय प्रतिष्ठान का शुभारंभ 13 सितंबर 2026 को किया गया है।
उन्होंने बताया कि नए प्रतिष्ठान में ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों में किड्स वियर, मेंस वियर एवं स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध रहेंगे। यहां नए लुक और नए डिजाइन के विभिन्न कलेक्शन देखने को मिलेंगे। धनबाद की जनता के लिए कम कीमत में बेहतरीन डिजाइन के कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।
