अवैध विदेशी हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

अवैध विदेशी हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित छापेमारी में पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि 15 जुलाई को शाम करीब 07:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हिरक रोड आठ लेन सड़क के पास एक सुनसान स्थान पर बने पुराने बंद मकान के पास दो अपराधी हथियार के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जब पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी, तो वहाँ मौजूद दो अपराधियों में से एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक भागने के क्रम में गिर गया, जिसे पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम मोनू कुमार यादव (उम्र करीब 21 वर्ष) थाना पुटकी बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर में छिपाकर रखा हुआ एक लोडेड अवैध पिस्टल बरामद हुआ। पिस्टल को जब अनलोड किया गया, तो उसकी मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिस्टल पर “मेड इन यूएसए” खुदा हुआ है। इसके वैध कागजात न दिखाने पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने फरार साथी के बारे में भी बताया। जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोनू कुमार यादव एक आदतन अपराधी है और वर्ष 2025 में भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उसपर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सोहन कुमार साहु, जोसफिना हेम्ब्रम, हरिप्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार ओझा, आरक्षी संतु मांझी, संतोष कुमार व दीपक कुमार शामिल रहे। Report by Afroz quraishi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *