धनबाद। शहर के बिनोद बिहारी चौक स्थित सम्राट मेगा मार्ट के फर्स्ट फ्लोर पर ‘श्री भोजनम’ फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर दीप प्रज्वलन भी किया गया।
उद्घाटन के मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस तरह का शानदार फैमिली रेस्टोरेंट खुलने से धनबाद वासियों को सपरिवार लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। उन्होंने फ्रेंचाइजी संचालक रूबी सांकृत्यायन को बधाई दी।
रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर सुनील भार्गव ने बताया कि ग्राहकों को ऑथेंटिक साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। देश के विभिन्न शहरों में ‘श्री भोजनम’ की 22 शाखाएं हैं। धनबाद में खुली शाखा 23वीं शाखा है। यूपी, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हिमाचल और उत्तराखंड में इसकी शाखाएं संचालित हैं।
यहां 54 तरह के डोसा, विभिन्न प्रकार की इडली, वड़ा समेत कई साउथ इंडियन व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नॉर्थ इंडियन और चाइनीज फूड की विस्तृत रेंज और मॉकटेल काउंटर की भी विशेष व्यवस्था है।
रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, कॉन्फ्रेंस और गेट-टू-गेदर के लिए भी व्यवस्था है। ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा भी शुरू की गई है।
मौके पर संचालिका रूबी सांकृत्यायन, डॉ. राजेंद्र राज, रमा सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. राजेंद्र राज ने बताया कि झारखंड में जल्द ही तीन और शाखाएं खोलने की योजना है।
