एसएनएमएमसीएच में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म ।

धनबाद। करम पर्व के शुभ अवसर पर धनबाद को एक साथ तीन खुशियां मिली हैं। जिले के सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ बताए जा रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार खरिरकाबाद बस्ती निवासी राजु रवानी का ‌ भतीजी बबली कुमारी ने एसएनएमएमसीएच में तीन बच्चों को जन्म दिया। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़की और एक लड़का शामिल है। बबली कुमारी की ससुराल मुकुंदा में है और उनके पति का नाम उत्तम रवानी है।‌ अस्पताल सूत्रों के अनुसार बबली कुमारी का प्रसव सहिया यशोदा देवी की देखरेख में हुआ था। प्रसव के बाद महिला को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक प्रसव कराया। डॉक्टरों के अनुसार मां और तीनों बच्चों की स्थिति सामान्य और स्थिर है। तीनों बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है। ट्रिपलेट बेबी का मामला काफी दुर्लभ माना जाता है। करम पर्व जैसे शुभ दिन पर एक साथ तीन नन्हे मेहमानों के आगमन से अस्पताल में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।
परिजनों ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों के जन्म से पूरा परिवार उत्साहित है। सहिया यशोदा देवी ने बताया कि उन्होंने गर्भावस्था के दौरान बबली की नियमित जांच और देखभाल की थी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सों की तत्परता से मां और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि करम पर्व झारखंड का प्रमुख लोक पर्व है और इस दिन तीन बच्चों का जन्म होना लोग शुभ संकेत मान रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *