माँ तारा के जयकारों से गूंजा लिलौरी मंदिर परिसर,कौशिकी अमावस्या पर भव्य महोत्सव

श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु, रतिलाल टुडू ने माँ तारा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

10 सितम्बर 2026
कौशिकी अमावस्या के पावन एवं पुण्य अवसर पर कतरास के प्रसिद्ध लिलौरी मंदिर परिसर स्थित माँ तारा मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था से ओत-प्रोत भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर के विशेष आमंत्रण पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बीसीसीएल ज़ोनल उपाध्यक्ष सह झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू सम्मिलित होकर माँ तारा के दरबार मे विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ तारा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मान्यता और आस्था के इस पवित्र क्षण पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने माँ तारा के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
पूजा-अर्चना से पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों एवं आयोजकों द्वारा रतिलाल टुडू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री टुडू ने इस धार्मिक आयोजन के लिए आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म और आस्था मनुष्य को सद्भाव, सेवा, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना से जोड़ते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने माँ तारा से प्रार्थना की कि माँ की कृपा सदैव क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो।
इस अवसर पर संजय सोरेन, सुरेश महतो, सोनू कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *