माँ वैष्णो ज्वेलर्स और नित्या सिल्क साड़ी के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ ।‌

धनबाद। शहर के मेमको मोड़ स्थित वी-2 मॉल, सेंट्रल प्लाजा में माँ वैष्णो ज्वेलर्स एंड नित्या सिल्क साड़ी के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संचालक विकास बर्मा ने बताया कि ग्राहकों की लगातार मांग को देखते हुए नए शोरूम की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के तहत चांदी के गहनों पर मेकिंग चार्ज पूरी तरह फ्री रखा गया है, जबकि सोने के गहनों पर मात्र 6 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जाएगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। विकास बर्मा ने कहा कि नए शोरूम में सोने-चांदी के आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों की विशाल रेंज उपलब्ध है। वहीं नित्या सिल्क साड़ी में बनारसी सिल्क, कांजीवरम, तसर, कांथा वर्क और डिजाइनर फैंसी साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन उचित कीमत पर उपलब्ध है। त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष वैरायटी मंगाई गई है। इस मौके पर रोशन कुमार वर्मा, अनिल स्वर्णकार, राहुल स्वर्णकार, चंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *