धनबाद में खुला झारखंड का पहला श्रीजन स्टाइल स्टोर, हरिओम शर्मा ने किया उद्घाटन ।

धनबाद। सरायढेला ‌ स्थित एमपोरिया मॉल में रविवार को श्रीजन स्टाइल के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी हरि ओम शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस मौके पर अतिथि के रूप में विनय सिंह शुक्ला सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह झारखंड में श्रीजन स्टाइल का पहला स्टोर है, जो कंपनी का 30वां शोरूम है। कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट हेड रणजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि इसी दिन ओडिशा में कंपनी का 31वां स्टोर भी खुला है। कंपनी अब धीरे-धीरे पूरे पूर्वी भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। स्टोर मैनेजर आशीष वर्मा ने बताया कि नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए श्रीजन स्टाइल अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर लेकर आया है। यहाँ साड़ी, लहंगा, सलवार सूट, कॉटन वियर, फैंसी वियर, मेंस वियर, किड्स वियर और कॉस्मेटिक का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। पूजा फेस्टिवल ऑफर के तहत 1900 रुपये की खरीदारी पर 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3900 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 8,900 रुपये की खरीद पर 5 ग्राम, 15,900 रुपये की खरीद पर 10 ग्राम और 28,900 रुपये की खरीद पर 20 ग्राम चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जा रहा है।‌उद्घाटन समारोह में हरिओम शर्मा ने कहा कि धनबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहर में ऐसे ब्रांडेड स्टोर की जरूरत थी। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे पूरे परिवार के लिए त्योहारों की खरीदारी का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विनय सिंह शुक्ला ने कंपनी को बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्टोर में पहले दिन से ही ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई।

oppo_2

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *