शंकर मॉल हीरापुर में फेस्टिवल धमाका, दुर्गा पूजा और धनतेरस पर बंपर ऑफर ।‌

धनबाद। दुर्गा पूजा और धनतेरस को लेकर हीरापुर स्थित शंकर मॉल ने ग्राहकों के लिए बंपर फेस्टिवल ऑफर की शुरुआत की है। मॉल प्रबंधन शिभमदीप ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए राशन से लेकर घरेलू सामान तक पर विशेष छूट दी जा रही है।

मॉल के मैनेजर सोनु ने बताया कि दुर्गा पूजा ऑफर के तहत 2499 रुपये की खरीदारी करने पर 399 रुपये एमआरपी वाली थर्मस स्टील बॉटल मात्र 99 रुपये में दी जा रही है। इसके अलावा हर महीने 1 से 5 तारीख तक विशेष राशन ऑफर चलता है, जिसमें 350 रुपये एमआरपी वाला आटा सिर्फ 149 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है। धनतेरस को लेकर मॉल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाइट्स, तोरण, शो-पीस, स्टील, पीतल, तांबा और एल्युमिनियम के बर्तनों की पूरी नई रेंज स्टोर में आ चुकी है। ग्राहकों के लिए होम डेकोरेशन और गिफ्ट आइटम का भी विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। मैनेजर ने बताया कि शंकर मॉल की खासियत यह है कि यहां एक ही छत के नीचे राशन, कॉस्मेटिक्स, लेडीज गारमेंट्स, मेंस वियर, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, किचन अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और टॉयज समेत सभी सामान मिल जाता है। ग्राहकों को बाहर भटकना नहीं पड़ता।

ग्राहकों की सुविधा के लिए मॉल प्रबंधन द्वारा 10 किलोमीटर के दायरे में फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है। त्योहारों के दौरान दुकान में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

प्रबंधन संतोष साव ने कहा कि शंकर मॉल हमेशा से ग्राहकों को किफायती दाम में गुणवत्तापूर्ण सामान देने के लिए जाना जाता है और इस फेस्टिव सीजन में भी ग्राहकों को सबसे बेहतर ऑफर देने का प्रयास किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *