कोयलांचल में नव संकल्प मंच के कार्यों की गूंज : सम्मान से बढ़ा मंच का उत्साह, दिलीप सिंह-श्वेता किन्नर को बनाया गया संरक्षक, दिलीप सिंह ने कहा- सम्मान का हकदार है मंच
▪️नव संकल्प मंच की टीम ने दिलीप सिंह एवं श्वेता किन्नर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
▪️दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर को मिले नई ऊंचाइयां : जितेंद्र
भूली (धनबाद)। महर्षि मेही सत्संग आश्रम, शिवपुरी भूली में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने नव संकल्प मंच, भूली नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की टीम को सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश में जागरूकता की दिशा में कार्य कर रहीं ब्रांड एंबेसडर श्वेता किन्नर विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि मेही सत्संग परमहंस महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर हुई। इसके बाद दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर ने सकलानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। सकलानंद महाराज ने दोनों को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर सोनी सिंह भी उपस्थित थीं। सम्मानित होने वालों में नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राणा दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष गंगा वाल्मीकि एवं मनमोहन सिंह, महासचिव मानस रंजन पाल, सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह तथा सदस्य मिथिलेश सिंह, उपेंद्र कुमार और राज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि नव संकल्प मंच कोयलांचल में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने मंच के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। मंच के सचिव जितेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए दिलीप सिंह और श्वेता किन्नर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दोनों को नव संकल्प मंच के संरक्षक की जिम्मेदारी देने की घोषणा की। मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, महासचिव मानस रंजन पाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने दोनों से इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने दिलीप सिंह को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं श्वेता किन्नर को झारखंड से राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह ने किया।
