मानव अधिकार फोरम ने किया भोजन वितरण

धनबाद : मानव अधिकार फोरम झारखंड के प्रदेश महासचिव मुख्तार अहमद के नेतृत्व में धनबाद के एस.एन.एम.एम.सी.एच अस्पताल परिसर में भोजन और पानी वितरण का कार्य किया गया। इस वितरण कार्य से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। मौके पर भोजन प्राप्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भोजन ग्रहण कर वितरकों को धन्यवाद दिया और इस सामाजिक कार्य की काफी प्रशंसा की।

वहीं वितरणकर्ताओं ने बताया कि पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारणवश हम लोगों ने भोजन वितरण करने का निर्णय लिया ताकि अस्पताल में इलाजरत मरीज के भूखे प्यासे परिजनों समेत अन्य लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। आगे उन्होंने कहा कि भूखे प्यासे और परेशान लोगों को खिलाना पिलाना और उनकी सहायता करना काफी पुण्य का काम है। इस प्रकार के कार्य जारी रखने का हम लोग निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानव अधिकार फोरम झारखंड के प्रदेश महासचिव मुख्तार अहमद, प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष संगीत सिंह, समाजसेवी सनोज सिंह, मनोहर सिंह, हाजी जमीर आरिफ, मनव्वर अख्तर, नुमान खान, मो. बादशाह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *