धनबाद । बैंक मोड़ स्थित प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक पंकज कुमार गुप्ता को बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन द्वारा सम्मानित किया गया है। मोबाइल रिटेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और 20 वर्षों से ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।
वर्धन कॉम्प्लेक्स, कर्बला रोड, बैंक मोड़ में स्थित पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स 2005 से धनबाद के लोगों की सेवा कर रहा है। संचालक पंकज कुमार गुप्ता ने एक छोटे से काउंटर से शुरुआत कर आज इसे धनबाद के सबसे बड़े मल्टी-ब्रांड मोबाइल स्टोर में तब्दील कर दिया है। उनकी इसी मेहनत और ईमानदार व्यापार नीति को देखते हुए उन्हें हाल ही में आयोजित एक भव्य रिटेल समिट में फिल्म अभिनेता अजय देवगन के हाथों बेस्ट रिटेलर अवार्ड से नवाजा गया।
अवार्ड मिलने के बाद पंकज कुमार गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, धनबाद की जनता का है जिन्होंने 2005 से हम पर भरोसा किया। हमारा हमेशा से एक ही सिद्धांत रहा है – ग्राहक को ऑनलाइन से भी सस्ता दाम, ओरिजिनल प्रोडक्ट और तुरंत सर्विस देना।”
उन्होंने बताया कि अजय देवगन से अवार्ड लेना उनके लिए गर्व का क्षण था। अभिनेता ने भी लोकल रिटेलर्स को सपोर्ट करने की बात कही और कहा कि “Say No to Flipkart, Say No to Amazon” जैसा अभियान लोकल बिजनेस को मजबूत करेगा।
पंकज इलेक्ट्रॉनिक में ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर जारी
इस सम्मान के उत्सव में पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स ने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर्स की घोषणा की है। किसी भी नए मोबाइल की खरीद पर 3,000 से 20,000 रुपये तक के निश्चित उपहार, हर फोन के साथ 6 से 8 गारंटेड गिफ्ट्स और लकी ड्रॉ में स्कूटी जीतने का मौका मिल रहा है।
यहां Samsung, iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo, Motorola, Google सहित सभी ब्रांड अधिकृत तौर पर उपलब्ध हैं। 0% फाइनेंस, UPI डिस्काउंट, स्टूडेंट फाइनेंस और iPhone 17 पर बेस्ट एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
