फॉर्च्यूनर से लीजेंडर तक का लुक, गीता व्हील्स कस्टम्स में कार मॉडिफिकेशन का नया ठिकाना

धनबाद/सरायढेला। झारखंड के सबसे बड़े वर्कशॉप में शुमार गीता व्हील्स कस्टम्स, गोविंदपुर रोड, सरायढेला में कार सर्विस, कस्टमाइजेशन और मॉडिफिकेशन की अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध करा रहा है।

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर वर्कशॉप परिसर में CEAT Shop की नई सुविधा का शुभारंभ किया गया। नई सुविधा का उद्घाटन गीता देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संचालक ऋषभ कुमार सहित संस्थान के सभी कर्मी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे।

ब्रांड ऑथराइज्ड सर्विस और ऑथराइज्ड पार्ट्स की सुविधा
गीता व्हील्स कस्टम्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ब्रांड ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर है। यहां टी. सर्व टोयोटा के ऑथराइज्ड पार्ट्स से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कंपनी के जेनुइन पार्ट्स और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों द्वारा कार की सर्विसिंग की जाती है, जिससे ग्राहकों को शोरूम जैसी गुणवत्ता का भरोसा मिलता है।

फॉर्च्यूनर को लीजेंडर लुक देने की विशेषज्ञता
अगर आप अपनी कार को नया और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं तो गीता व्हील्स कस्टम्स आपके लिए बेहतर विकल्प है। यहां फॉर्च्यूनर को लीजेंडर लुक में बदलने से लेकर अन्य कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर मॉडिफिकेशन का काम विशेषज्ञता के साथ किया जाता है। कस्टम बॉडी किट, प्रीमियम लाइटिंग, इंटीरियर अपग्रेड, लेदर सीट कवर से लेकर हर तरह के मॉडिफिकेशन की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।

कैशलेस इंश्योरेंस और क्लेम में सहायता
संस्थान में हर प्रकार की इंश्योरेंस की कैशलेस सुविधा, रिन्यूअल और इंश्योरेंस से जुड़ी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर इंश्योरेंस क्लेम को लेकर ग्राहकों को दस्तावेज, सर्वे और अन्य प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गीता व्हील्स कस्टम्स में क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ग्राहकों को पूरी सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्लेम जल्दी पास हो सके।

CEAT Shop की नई सौगात, लग्जरी कारों की भी सुविधा
विश्वकर्मा पूजा पर शुरू की गई नई सुविधा CEAT Shop के तहत प्रीमियम सेगमेंट के टायर, व्हील अलाइनमेंट, बैलेंसिंग और टायर से जुड़ी सभी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि यहां BMW, Mercedes, Audi जैसी लग्जरी और प्रीमियम कारों के लिए भी सर्विस और टायर से जुड़ी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

संचालक ऋषभ कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य धनबाद और आसपास के ग्राहकों को शोरूम से बेहतर, किफायती और भरोसेमंद सेवा देना है। चाहे कार का मॉडिफिकेशन हो, सर्विस हो, इंश्योरेंस की सुविधा हो या प्रीमियम टायर और अलाइनमेंट — गीता व्हील्स कस्टम्स कार से जुड़ी हर जरूरत के लिए एक ही जगह पर सभी समाधान उपलब्ध करा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *