बैंक मोड़ में राधा कृष्णा ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य उद्घाटन ।

धनबाद। शहर के हृदय स्थली बैंक मोड़ में राधा कृष्णा ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। शोरूम का उद्घाटन झरिया श्याम मंदिर के पुजारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर संचालक अमित अग्रवाल और दीपक अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से वे धनबाद की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। यह धनबादवासियों के प्यार और विश्वास का ही परिणाम है कि आज दूसरे प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि नए शोरूम में सोना, चांदी और हीरे के आकर्षक व नवीनतम डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। ग्राहकों को उचित मूल्य और कम मेकिंग चार्ज पर आभूषण दिए जाएंगे। उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर के तहत खरीदारी पर आकर्षक उपहार और विशेष छूट भी दी जा रही है। संचालकों ने कहा कि शुद्धता और भरोसा ही उनकी पहचान है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उनका उद्देश्य धनबादवासियों को एक ही छत के नीचे विश्वसनीय और आधुनिक डिजाइन के आभूषण उपलब्ध कराना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *