कतरास थानेदार की पहल पर दो पक्षों में सुलह, गले मिलकर दूर किए गिले-शिकवे।

धनबाद। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को भुली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूली थाना प्रभारी विश्वजीत ठाकुर एवं समाजसेवी राजू प्रसाद हाड़ी के बीच चल रहे विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त कराया गया। दोनों पक्षों ने गले मिलकर शिकवा-गिला दूर किया।
बताया जाता है कि बीते दिनों किसी बात को लेकर भूली थाना प्रभारी और समाजसेवी राजू प्रसाद हाड़ी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो गई थी। मामले को बढ़ता देख कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पहल करते हुए दोनों पक्षों को एक मंच पर लाकर बातचीत कराई और आपसी समझदारी से विवाद का पटाक्षेप करा दिया। इस सुलह बैठक में हाड़ी समाज के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नवसंकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राणा दत्ता, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महासचिव मानस रंजन पाल, सचिव जितेंद्र कुमार, समाजसेवी दीपक महतो और मन्नू हाड़ी प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने कतरास थानेदार की इस पहल का स्वागत किया।बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है। छोटी-छोटी गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाना ही सबसे अच्छा उपाय है। उन्होंने दोनों पक्षों से भविष्य में भी आपसी भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की। वहीं, समाजसेवी राजू प्रसाद हाड़ी ने कहा कि कतरास थाना प्रभारी का यह प्रयास सराहनीय है। उनकी सूझबूझ से विवाद सुलह में बदल गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने जिस तरह मध्यस्थता कर आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश की है, वह काबिले तारीफ है। उनके इस कार्य से पुलिस के प्रति आम लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। इस सराहनीय कार्य के लिए सभी ने कतरास थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

p

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *