धनबाद में याकुजा इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन ।

धनबाद। शहर के कोलाकुसमा स्थित प्रभात खबर कार्यालय के बगल, बिग बाजार के समीप धनबाद याकुजा इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। शोरूम का उद्घाटन मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर शोरूम के संचालक सूरज कुमार बर्मा ने बताया कि हमारे यहां याकुजा कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी रेंज में उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के अनुसार स्कूटर में 4 बैटरी से लेकर 6 बैटरी तक का विकल्प मिलेगा, जो एक बार चार्ज करने पर 90 किलोमीटर तक दूरी तय करने में सक्षम है।
उन्होंने बताया कि स्कूटी में कीलेस एंट्री, ऐप कंट्रोल, बीटी स्पीकर, स्मार्ट की और स्मार्ट बैंड के द्वारा गाड़ी को स्टार्ट ऑन/ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
संचालक ने बताया कि शोरूम के उद्घाटन के शुभ अवसर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर एक हेलमेट फ्री दिया जा रहा है। शोरूम में सेल्स के साथ-साथ सर्विस और जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। कम कीमत और आसान ईएमआई पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है।
इस मौके पर चंद्रशेखर वर्मा, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार रंजन, प्रेम सिंह, अंजुम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *