बाइक की जोरदार टक्कर से तोपचांची निवासी के दोनों पैर टूटे

बाइक की जोरदार टक्कर से तोपचांची निवासी के दोनों पैर टूटे

आभा हॉस्पिटल में डॉ. राहुल ने किया सफल ऑपरेशन, प्लेट डालकर जोड़े दोनों पैर

धनबाद। बाइक की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए तोपचांची निवासी करमचंद के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें धनबाद के आभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉ. राहुल की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दोनों पैरों में प्लेट डाल दी। जानकारी के अनुसार यह हादसा 26 जुलाई 2026 को हुआ था। करमचंद रोज की तरह रोड के किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आ गई। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और करमचंद को इलाज के लिए आभा हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उनके दोनों पैरों की हड्डी बुरी तरह टूट गई है। स्थिति को देखते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया गया। आभा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। लगभग 3 घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों ने दोनों पैरों में स्टील प्लेट और स्क्रू लगाकर हड्डियों को जोड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और मरीज अब खतरे से बाहर है। सफल इलाज के बाद करमचंद ने बताया कि _”26 तारीख को मैं रोड के किनारे पैदल चल रहा था। अचानक पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। मुझे कुछ समझ नहीं आया। गांव के लोगों ने मुझे आभा हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉ. राहुल सर ने मेरा ऑपरेशन किया। अब मैं पहले से काफी ठीक हूं। अस्पताल और गांव के सभी लोगों का धन्यवाद।डॉ. राहुल ने कहा कि समय पर इलाज और ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण मरीज की जान बच गई। उन्होंने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। फिलहाल करमचंद अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *