दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर निरंकारी चौक पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण ।‌ 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर निरंकारी चौक पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण ।‌ 

धनबाद ।  झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर  धनबाद में भावुक माहौल रहा। धनबाद के निरंकारी चौक पर झामुमो धनबाद द्वारा दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो थे। उनके साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता नीलम मिश्रा, जेएमएम नेता हरीश सिंह, जिला सचिव मन्नु आलम, सिंदरी विधायक बबलू महतो, मुखिया अजीमुद्दीन  अंसारी,‌ जिप सदस्य प्रतिनिधि एजाज अहमद , ‌ महानगर अध्यक्ष मंटू ‌ चौहान ‌‌,‌‌ उपाध्यक्ष वकील दास, जंगलपुर मुखिया मोकीम अंसारी, सहित जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा, _”आज गुरु जी की पुण्यतिथि है। हम पूरे जिले में धूमधाम से उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। उनके संघर्ष के दिनों को याद कर उन्हें प्रणाम कर रहे हैं। गुरु जी ने आदिवासी, दलित, गरीब और शोषितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सभी जिलों में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। आज हम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया है।”_

गुरु जी के अधूरे काम पूरे करेंगे” – लखी सोरेन

जेएमएम जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा, _”गुरु जी के अधूरे काम को पूरा करने का काम हम सभी करेंगे। आज के दिन को हम संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे और एक सशक्त झारखंड का निर्माण करने का प्रण लेंगे। गुरु जी ने हमें संघर्ष करना सिखाया और अपने हक के लिए लड़ना सिखाया। इस अवसर पर जिला सचिव मन्नु आलम, सिंदरी विधायक बबलू महतो और मुखिया अजीमुद्दीन 

अंसारी ने भी अपने संबोधन में दिशोम गुरु के जीवन दर्शन और उनके द्वारा चलाए गए झारखंड आंदोलन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलकर झारखंड को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *