पूर्व मंत्री स्व. बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्व मंत्री स्व. बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनता मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को सूर्यदेव नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, मजदूर नेताओं, समर्थकों और परिजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, एकलव्य सिंह सहित परिवार के सदस्य एवं जनता मजदूर संघ से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. बच्चा सिंह के व्यक्तित्व और मजदूर हितों के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बच्चा सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झरिया से की थी और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी। यही कारण रहा कि वे केवल झरिया ही नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। वे झरिया से विधायक रहने के साथ-साथ झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री का दायित्व भी निभा चुके थे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित मजदूर नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *