छात्रों की गूंज के तहत एनएसयूआई बीबीएमकेयू  अध्यक्ष राज रंजन सिंह का प्रदर्शन

छात्रों की गूंज के तहत एनएसयूआई बीबीएमकेयू  अध्यक्ष राज रंजन सिंह का प्रदर्शन

 शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की उठाई मांग

धनबाद : नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार को धनबाद में राष्ट्रीय छात्र संगठन  एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को कठोर सजा मिले तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों की आवाज है, जो अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

अतिथि के तौर पे बोकारो की माननीय विधायक श्वेता सिंह  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह , प्रदेश महासचिव अशोक सिंह , योगेंद्र सिंह, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत कुमार , आयुष, पीके राय कॉलेज उपाध्यक्ष आयुष सिंह , नवनीत, अमन प्रसाद , ध्रुव, गौरव, प्रिंस, संभव, अनिकेत, दीपज्योति, शालू, काव्या, प्रियंका, तमन्ना और आदि लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *