महुदा : महुदा-राजगंज फोरलेन मार्ग पर भुरूंगिया के समीप स्थित मछियारा फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात खाली बीयर की बोतलों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा खाली बोतलों का बोरा सड़क पर बिखर गया, जिससे सड़क का धनबाद लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। हालांकि दुर्घटना में चालक को केवल हल्की चोटें आईं, जबकि खलासी सुरक्षित बच निकला।घटना की सूचना मिलते ही महुदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए भुरूंगिया स्थित एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल से खाली बीयर की बोतलें लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। मछियारा फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान टर्निंग पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक रेलिंग पर चढ़ते हुए पलट गया, जिससे उसमें लदा बोतलों का पूरा माल सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के कारण फोरलेन की एक ओर का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क पर ही पड़ा हुआ था और एक लेन से आवाजाही बंद थी। ट्रक को हटाने की प्रक्रिया जारी थी।
Posted inUncategorized
महुदा के मछियारा फ्लाईओवर पर खाली बीयर बोतलों से लदा ट्रक पलटा, एक लेन बाधित।
Posted by
By
site_admin
No Comments
Post navigation
Previous Post
अवैध विदेशी हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार