अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स कोलकाता ने धनबाद में बढ़ाया कदम, कैलाश हॉस्पिटल में शुरू किया सुपर स्पेशलिटी ओपीडी क्लिनिक

धनबाद।कोलकाता के प्रसिद्ध अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की सुविधाएं अब धनबाद में भी मरीजों को मिलेंगी। अपोलो ने कैलाश हॉस्पिटल, धनबाद में अपने सुपर स्पेशलिटी ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की है। यह पहल धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके शहर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल के माध्यम से मरीजों को अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, कोलकाता के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न जटिल एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे मरीजों को प्रारंभिक परामर्श और चिकित्सकीय मार्गदर्शन के लिए कोलकाता या दूसरे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

सुपर स्पेशलिटी ओपीडी क्लिनिक के अंतर्गत कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गायनी ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पल्मोनोलॉजी, हेड एंड नेक कैंसर, रोबोटिक जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं यूरोलॉजी जैसी प्रमुख विशेषज्ञताओं में परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

क्लिनिक के शुभारंभ एवं प्रेस संवाद के अवसर पर कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष बजाज एवं डॉ. नेहा बजाज के साथ अपोलो के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। अपोलो की ओर से डॉ. सौजात्य चक्रवर्ती, सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, डॉ. देबज्योति चक्रवर्ती, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार राय, कंसल्टेंट हेड एंड नेक कैंसर तथा डॉ. मोनिका मीणा, सीनियर कंसल्टेंट गायनी ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जन मौजूद रहे।

डॉ. सौजात्य चक्रवर्ती ने कहा कि कई गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों, विशेष रूप से हृदय रोगों में समय पर विशेषज्ञ परामर्श बेहद महत्वपूर्ण है। इस क्लिनिक के माध्यम से हमारा उद्देश्य धनबाद के मरीजों तक विशेषज्ञ सलाह को सुलभ बनाना है।

डॉ. मोनिका मीणा ने कहा कि कैंसर के उपचार में प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा उद्देश्य है कि मरीजों को विशेषज्ञ राय लेने में अनावश्यक देरी न हो।

डॉ. आशीष बजाज ने कहा कि हमारा उद्देश्य धनबाद के मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है। प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के बीच यह सहयोग समय पर रोग की पहचान और बेहतर उपचार में मदद करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *