भूली नेहरू बालिका उच्च विद्यालय प्रबंधन पर एफआईआर की मांग

बीसीसीएल के उप प्रबंधक ने भूली ओपी में दिया आवेदन, अवैध निर्माण और रंग-रोगन का लगाया आरोप

धनबाद, 7 अगस्त। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भूली नगर प्रशासन में कार्यरत उप प्रबंधक (माइनिंग सर्वे) निरज कुमार ने भूली ओपी में आवेदन देकर भूली नेहरू बालिका उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय परिसर में बीसीसीएल की अनुमति के बिना नया गेट बनाया गया तथा विद्यालय भवन का रंग-रोगन कराया गया है। आवेदनकर्ता के अनुसार संबंधित भूमि एवं भवन बीसीसीएल की अधिग्रहित संपत्ति (एलए केस संख्या 06/48-49) है और किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा मरम्मत के लिए कंपनी से पूर्व अनुमति नहीं ली गई।

आवेदन में कहा गया है कि बिना अनुमति सरकारी भूमि एवं भवन पर निर्माण कार्य कर कब्जे की मंशा प्रदर्शित की जा रही है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

बीसीसीएल के अधिकारी ने पुलिस से विद्यालय प्रबंधन समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अवैध निर्माण एवं रंग-रोगन पर रोक लगाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में विद्यालय प्रबंधन समिति का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See less

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *