धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 26 में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और पार्षद प्रत्याशी निर्मल कुमार मुखर्जी ने विभिन्न इलाकों में विशाल जनसंपर्क रैली निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की जनता सिर्फ निर्मल मुखर्जी को पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं । उन्होंने बताया कि अब वार्ड नंबर 26 से होगी नया धनबाद की पहचान।
युवाओं और महिलाओं का मिला भारी समर्थन
जनसंपर्क के दौरान विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्मल कुमार मुखर्जी लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण उनके प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ गया है।
पार्षद का वेतन शिक्षा पर और शादियों में मुफ्त मदद
विकास का नया रोडमैप
जनसंपर्क के दौरान निर्मल कुमार मुखर्जी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 26 को एक आदर्श वार्ड बनाना है। उन्होंने बरमसिया फुट ओवर ब्रिज, सबवे का निर्माण, सोलर लाइट और हाई मास्ट लाइट की अधिष्ठापन, चौक चौराहे पर रात में विशेष साफ सफाई का कार्य, लॉ कॉलेज और आसपास क्षेत्र मैं जल भंडारण मीनार का निर्माण, जलाशयों, तालाबों की जल शुद्धिकरण और सफाई कार्यो को अपनी पूरी क्षमता से पूरा करने की व्यवस्था,नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सड़कों की मरम्मत को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार केवल वादों पर नहीं, बल्कि सेवा भाव और समर्पण को चुनकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

