धनबाद। आनंद मंगल द्वारा आयोजित दीपोत्सव इस वर्ष 27 एवं 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। एक ही छत के नीचे दीपावली की खरीदारी, खान-पान एवं विभिन्न आकर्षक स्टॉल्स उपलब्ध होंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मंच देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को नई उड़ान देना है।
मेले से प्राप्त आय का उपयोग आनंद मंगल द्वारा बालामुड़ी में 100+ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा तथा महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर, मेहंदी एवं ब्यूटीशियन जैसे कौशल प्रशिक्षण देने में किया जाता है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
अध्यक्ष अल्का मित्तल ने कहा, “दीपोत्सव की रोशनी महिलाओं के सपनों और बच्चों के भविष्य तक पहुंचे – यही हमारा प्रयास है।”प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित – संगीता, सपना, आशा, नीतू, श्वेता, मीनू, सीमा, सुनीता, पूनम, रेखा, कीर्ति, पायल, प्रतिमा, दीप्ति, पिंकी, सुजाता, किरण, वंदना, शीतल, कविता, रंजना, निधि, बरखा, उमा, प्रियंका, रश्मि, रिद्धि, डॉली, सरोज, रेवा, ज्योति, संतोष, माधवी, अर्चना, प्रीति, अंजू, मनीषा, सोनल।
