मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक की लहर, हर किसी की आंखें नम

रांची! झारखण्ड सरकार के उच्च शिक्षा एवं नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। अपने चाचा के इलाज के सिलसिले में स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी धनबाद पहुंचे थे वही मीडिया से बातचीत के दौरान कहा जो कल तक लोगों के बीच सक्रिय नजर आ रहे थे, आज उनके नहीं रहने की खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

मंत्री ने कहा रात में अचानक सोने में तेज दर्द हुआ। परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी ने उन्हें डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने तत्काल अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। रातभर वह दर्द सहते रहे। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उन्हें उल्टी हुई और उल्टी फेफड़ों में चले जाने के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुदीव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और मंत्री को खो दिया है। उनके साथ काम करने वाले लोगों, समर्थकों और आम नागरिकों के बीच गहरा शोक है। हर किसी की जुबां पर उनकी यादें हैं और विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जो व्यक्ति कल तक साथ था, वह आज इस दुनिया में नहीं रहा। उनका आकस्मिक निधन झारखंड के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। राज्य की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *