बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

128 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकों ने दिए आवश्यक परामर्श

धनबाद। बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को सरायढेला शाखा, धनबाद में पाटलीपुत्र हॉस्पिटल, जोड़ाफाटक रोड के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक ऑफ इंडिया सरायढेला शाखा के ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर में अस्पताल की ओर से नि:शुल्क फिजिशियन परामर्श के साथ बीपी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, पल्स, ऑक्सीजन लेवल एवं नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 128 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कुछ मरीजों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाए जाने पर उन्हें पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया सरायढेला शाखा के प्रबंधक श्री गौरव कुमार एवं निवा बूपा से श्री प्रतीक कुमार उपस्थित रहे।

पाटलीपुत्र हॉस्पिटल की ओर से फिजिशियन डॉ. मुक्ति किशोर, नेत्र रोग विभाग से प्रशांतो मंडल, मल्लिका एवं पल्लवी तथा नर्सिंग टीम से आमिर, नितेश, गौरी, अलका एवं देवीलाल सहित रवि चौरसिया ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों ने सराहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *