धनबाद : निरसा क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधा अब और आसान हो गई है। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक शरत कुमार पाणिग्राही ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शाखा की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को कई विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। बैंक में जीरो बैलेंस पर सेविंग और करेंट अकाउंट खोले जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल बैंकिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मे कार लोन 7.60% न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नई शाखा का लाभ उठाने की अपील की। केंद्र प्रायोजित स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट योजना के तहत राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण का काम तेज करने के लिए समाज कल्याण निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी ने 11 अगस्त 2026 को सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी जिलों में बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोलना अनिवार्य है। निदेशक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण का काम इसी योजना के तहत होगा। सूत्रों के अनुसार झारखंड में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा नहीं है। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट फंड से इस समस्या को दूर किया जाएगा।कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, निरसा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
निरसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन, जीरो बैलेंस खाते और 7.60% पर कर्ज की सुविधा ।

