धनबाद, : महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में शामिल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा HPV वैक्सीनेशन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को असर्फी हॉस्पिटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों के जरिए आम लोगों तक HPV वैक्सीनेशन के महत्व, इसके लाभ और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूकता, समय पर चिकित्सकीय सलाह, उचित स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीनेशन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ . बिप्लोब मिश्रा , – राडीएशन वन्सलॉजी मेहेर खत्री , तथा मनोरंजन कुमार राय, , ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और HPV वैक्सीनेशन एवं सर्वाइकल कैंसर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, कैंसर के उपचार की विभिन्न सेवाओं तथा भविष्य में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई। यह पूरी पहल Asarfi Hospital के CEO श्री Harender Singh के मार्गदर्शन में मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
असर्फी हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, CEO हरेन्दर सिंह का स्पष्ट कहना है कि अस्पताल का उद्देश्य किसी भी मरीज को इलाज से वंचित करना नहीं है। मरीज बीमारी की किसी भी अवस्था में अस्पताल पहुंचे, उनकी स्थिति के अनुसार बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि प्रत्येक मरीज को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और मानवीय दृष्टिकोण के साथ उपचार उपलब्ध कराया जाए।
HPV वैक्सीनेशन को लेकर असर्फी हॉस्पिटल द्वारा अस्पताल परिसर के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को HPV वैक्सीन के महत्व, सर्वाइकल कैंसर से बचाव और समय पर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रयास है कि कैंसर के प्रति समाज में मौजूद भ्रांतियों को दूर किया जाए और लोगों को Prevention, Early Detection और Timely Treatment के प्रति जागरूक किया जाए। HPV वैक्सीनेशन अभियान इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा है।
अस्पताल प्रबंधन ने आम लोगों से अपील की कि सर्वाइकल कैंसर और HPV वैक्सीनेशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए योग्य चिकित्सक से सलाह लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार कदम उठाएं।
असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट — जागरूकता, रोकथाम और बेहतर कैंसर देखभाल की दिशा में प्रतिबद्ध।

