गोविंदपुर । ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, गोविंदपुर के सभागार में मंगलवार को “इन्वेस्टीचर सेरेमनी” का आयोजन बड़े उल्लास के साथ किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को विधिवत रूप से उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। पूरे ऑडिटोरियम में अनुशासन और गर्व का माहौल था। छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस वर्ष निम्न छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की कमान सौंपी गई:
स्कूल हेड बॉय: सौरव कनौजिया ,स्कूल हेड गर्ल: सना हैदर ,वाइस हेड कैप्टन: फरहान अख्तर ,स्पोर्ट्स कैप्टन: प्रियांशु कुमार ,कल्चरल कैप्टन: मरियम तहरीम ,डिसिप्लिन कैप्टन: अभिनव कुमार सिंह
मारिया हाउस – शाहिद खान, रूसो हाउस – दिव्यांशु कुमार रजक, फ्रोबेल हाउस – समीर पंडित, पेस्टालॉजी हाउस – जायद खान । समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. खालिद और चेयरपर्सन डॉ. निखत परवीन ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या चांदनी त्रिगुणाइत ने सभी कैप्टन्स को बैज प्रदान किए। इसके बाद प्रधानाचार्या ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और जवाबदेही की मांग करता है।
निदेशक डॉ. एस. खालिद ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद अनुशासन, एकता और रचनात्मकता के साथ विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आप सभी अपने जूनियर्स के लिए रोल मॉडल बनें।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का समूह फोटो लिया गया। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा किया गया।
