एकल आरोग्य ग्राम संगठन का द्विदिवसीय संभाग सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

एकल आरोग्य ग्राम संगठन का द्विदिवसीय संभाग सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

रांची!     एकल आरोग्य ग्राम संगठन द्वारा आयोजित द्विदिवसीय अखिल भारतीय संभाग सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न संभागों से आए पदाधिकारियों एवं आरोग्य कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के विस्तार, सेवा कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। 

इस सम्मेलन में धनबाद संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. मुक्ति किशोर, रिचा कुमारी, रिंकी कुमारी तथा मधुबाला ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान आरोग्य सेवा को गाँव-गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आरोग्य सेवकों का संगठन (नेटवर्क) तैयार करने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सेवा कार्यों के विस्तार, प्रशिक्षण, जनजागरूकता एवं समन्वय को बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

धनबाद संभाग के सभी प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ प्राप्त मार्गदर्शन से क्षेत्र में आरोग्य सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने इसे संगठन की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *