इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में मोबाइल, फ्रिज समेत कई प्रकार के सामान उपलब्ध है तथा शो रूम से सामान की होम डिलीवरी की भी सुविधा है।
धनबाद | दिल्ली – कलकत्ता हाईवे पर गोविंदपुर स्थित फकीरी चौक के पास ‘इलेक्ट्रो घर’ नामक नए इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
शोरूम के संचालक राहुल और उनके भाई ने उद्घाटन के लिए किसी विशेष अतिथि के बजाय अपने माता-पिता को आमंत्रित किया। दोनों ने अपने माता-पिता से फीता कटवाकर शोरूम का शुभारंभ कराया।
उद्घाटन समारोह में फकीरडीह पंचायत के मुखिया अनवर अंसारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में इस तरह का आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम खुलना खुशी की बात है और इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने व्यवसाय की सफलता की शुभकामनाएं दी।
शोरूम में मोबाइल, फ्रिज और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हैं। संचालकों ने बताया कि ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर देकर होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ उठा सकते है।इस मौके पर संचालक राहुल कुमार सिंह बृजेश कुमार दीपू कुमार आदि उपस्थित थे

