धनबाद: आज सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता किया जिसमें रंगदारी मांगने वाले गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में कुख्यात प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का भय दिखाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया. वही व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी सिटी एसपी ने बताया कि 6 मई 2026 को व्यवसायी गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया था कि अज्ञात अपराधियों द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई
