दीप्ति लेडीज क्लब के वार्षिक समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर (GJLT) में मंगलवार को दीप्ति लेडीज क्लब का वार्षिक समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं दीप्ति लेडीज क्लब की टीम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने किया।

समारोह के दौरान क्लब की सदस्यों एवं बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य, फैशन शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े विषयों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में प्रो. सुकुमार मिश्रा ने दीप्ति लेडीज क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संस्थान परिवार के बीच आपसी जुड़ाव और सकारात्मक माहौल को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की प्रशंसा की।

श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में संस्थान परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *