मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ADB के साथ उच्च स्तरीय बैठक, जानें किन बड़े मुद्दों पर हुई बात !

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ADB के साथ उच्च स्तरीय बैठक, जानें किन बड़े मुद्दों पर हुई बात !

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें राज्य के प्रमुख विभागों के सचिव और अधिकारी मौजूद रहे।

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ एक उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्त, शिक्षा, जल संसाधन, कृषि, नगर विकास एवं आवास, नागरिक विमानन, पथ निर्माण, उद्योग, पर्यटन, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने किया स्वागत
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने ADB टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार अपनी आर्थिक और ढांचागत व्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में बड़ी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ADB के साथ साझेदारी राज्य के लिए लाभकारी होगी और प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र चर्चा की जाएगी।

ADB टीम का प्रस्तुतीकरण
बैठक में भारत के लिए ADB की कंट्री डायरेक्टर सु मियो ओका (Mio Oka) ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें बिहार सरकार के साथ साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों और परियोजनाओं को रेखांकित किया गया। प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाएँ इस प्रकार हैं:

  • व्यापक बौद्ध सर्किट विकास (Comprehensive Buddhist Circuit Development)
  • जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना (Water Resources and Agriculture Transformation Project)
  • व्यापक कौशल विकास परियोजना (Comprehensive Skill Development Project)
  • चयनित शहरों के लिए शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना (Urban Infrastructure and Resilience Project for select cities)

ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector)

  • नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार और ग्रिड एकीकरण को सुदृढ़ करना

भविष्य के लिए तैयार वितरण ग्रिड

  • बिहार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा रूपांतरण परियोजना (Bihar Health and Medical Education Transformation Project)

नवीन विचार और विशेष पहल