पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या ने सौंपा सीबीआई को आय का ब्योरा !

पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या ने सौंपा सीबीआई को आय का ब्योरा !

West Bengal: जानकारी के मुताबिक सुकन्या मंडल ने पिछले पांच साल के अपने आयकर रिटर्न के ब्योरे की प्रतियां सीबीआई के समक्ष जमा करा दी हैं। लेकिन इसके लिए वह खुद नहीं आईं बल्कि उन्होंने अपने वकील की मार्फत एक सीलबंद लिफाफे में यह जानकारी भेजी, जिन्होंने कोलकाता में जमा कराया…

बंगाल में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल ने आखिरकार सीबीआई को अपने आय-व्यय का विवरण सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक सुकन्या मंडल ने पिछले पांच साल के अपने आयकर रिटर्न के ब्योरे की प्रतियां सीबीआई के समक्ष जमा करा दी हैं। लेकिन इसके लिए वह खुद नहीं आईं बल्कि उन्होंने अपने वकील की मार्फत एक सीलबंद लिफाफे में यह जानकारी भेजी, जिन्होंने कोलकाता में जमा कराया है।

सुकन्या मंडल, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षिका हैं। दो कंपनियों के निदेशक के साथ-साथ बोलपुर में कुछ चावल मिलों की सह-मालिक भी हैं। सीबीआई अधिकारी इस बात को लेकर उलझे हुए थे कि किस आधार पर सरकारी स्कूल की एक प्राथमिक शिक्षिका जो कुछ हज़ार रुपये वेतन के तौर पा रही थीं, इन संस्थाओं के निदेशक और मालिक बन गईं और यही वजह है कि जांच अधिकारियों ने पिछले कुछ दिनों से उनकी आय और व्यय का विवरण मांगा था।